मॉर्निंग वॉक पर निकले। सीएम धामी ने बड़े बुजुर्गों तक पीएम मोदी का प्रणाम और राम-राम पहुंचाया।

सीएम धामी मॉर्निंग वॉक पर निकले। सीएम धामी ने बड़े बुजुर्गों तक पीएम मोदी का प्रणाम और राम-राम पहुंचाया। सुबह की सैर पर संभ्रांत जनता से मिलते हुए प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखण्ड से विशेष लगाव व जुड़ाव को लेकर भी सीएम ने चर्चा की।

खटीमा में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी

खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह की सैर के दौरान स्थानीय जनता से भेंट की। सीएम ने उनका हाल चाल पूछा और बड़े बुजुर्गों तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रणाम व राम-राम पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकसभा चुनाव में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह भी किया। बता दें कि पीएम मोदी ने ऋषिकेश में आयोजित जनसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं को बड़े बुजुर्गों तक उनकी राम-राम पंहुचाने का अनुरोध किया था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी पार्टी कार्यकर्ताओं को कोई कार्य सौंपते हैं तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद अगुवाई करके उस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में जुट जाते हैं। बीते गुरुवार को ऋषिकेश में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत अनुरोध किया था। वो अनुरोध था कि घर-घर जाकर बड़े बुजुर्गों को मोदी जी का प्रणाम और राम-राम कहना।

ये भी पढ़ें:   मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *