केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से तीन यात्रियों की मौत :

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीरबासा के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर आने से तीन यात्रियों की मलवे में दबने से मौत हो गई।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि आपदा कन्ट्रोल रूम को 7.30 बजे के करीब सूचना प्राप्त हुई कि पहाड़ी से मलबा आने से कुछ यात्री दब गए हैं।

 

सूचना मिलते ही यात्रा मार्ग में तैनात सुरक्षा कर्मी जिसमें एन.डी.आर एफ, डीडीआर,वाईएम.एफ प्रशासन की टीम मौके पर है राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। रेस्क्यू टीम द्वारा मलवे से तीन व्यक्तियों को निकाल लिया गया है जो मृत पाये गये तथा एक घायल व्यक्ति को निकाला गया तथा राहत व बचाव के लिए सर्च अभियान जारी है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून में 465 दलित युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल विकास का तोहफा; प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *