सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का खास महत्व ,धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

हरिद्वार-(उत्तराखंड)- सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान का खास महत्व है। धर्मनगरी हरिद्वार में सोमवती अमावस्या स्नान के मौके पर श्रद्धालुओं की उमड़ रही है। भीड़ दूर-दूर से श्रद्धालु हर की पैड़ी पर आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं।

सुबह 4 बजे से गंगा स्नान करने वालों की भीड़ हर की पैड़ी पर जुटनी शुरू हो गई। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र को 16 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है।

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए रूट डायवर्ट प्लान लागू किया गया है साथ ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है।
शाम तक हर की पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने माँ वाराही के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *