एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पल्टन बाजार में लगातार चल रहा सत्यापन अभियान, 58 संदिग्ध लोगों को पुलिस लायी थाने, सत्यापन की कार्यवाही

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा लगातार पल्टन बाजार व उसके आस-पास के क्षेत्रों में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के दौरान आज दिनाँक 19/09/2024 को पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा घंटा घर से पलटन बाजार, तहसील चौक, धामावाला बाजार, गांधी रोड, मोती बाजार आदि क्षेत्रों में वहृद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमें बाहरी राज्यों से आकर दुकानों में काम करने वाले बिना सत्यापन कराये व्यक्तियों तथा बाजार में संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा बिना सत्यापन के काम करने वाले तथा बाजार में संधिक्त रूप से घूम रहे कुल 58 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें थाने लाकर उनकी सत्यापन की कार्रवाई की गई, साथ ही उनके जनपदों के संबंधित थानों से उनके पूर्व इतिहास की भी जानकारी करते हुए संबंधित को भी अपने जनपदों के थानों से सत्यापन की कार्यवाही करवाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:   पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *