ब्रेकिंग,आज ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी;

Breaking ; आज ऋषिकेश के आई डी पीएल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के चुनावी जनसभा स्थल की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने अपने हाथ ले ली है।

SPG के हाथ सुरक्षा की कमान

बता दें ड्यूटी में आठ पुलिस अधीक्षक, 13 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 क्षेत्राधिकारी, 16 निरीक्षक, 83 उप निरीक्षकों समेत करीब एक हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ता  समर्थकों के पहुंचने का सीलसिला शुरू हो गया है। पुलिस के जवान सभी की चेकिंग के बाद ही कार्यक्रम स्थल पर भेज रहे हैं।

पीएम मोदी करीब एक घंटे तक करेंगे जनसभा को संबोधित

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आईडीपीएल मैदान में बनाए गए पंडाल में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। हालांकि भाजपा की ओर से जनसभा में एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा है। कार्यक्रम स्थल में 35 डोर फ्रेम्ड मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। पीएम करीब एक घंटे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगें।

ये भी पढ़ें:   ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *