कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के विवादित बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने निंदा किया

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला के विवादित बयान पर  भाजपा महिला मोर्चा ने आक्रोश जताया हैं भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा की वरिष्ठ नेता और मथुरा लोकसभा के भजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर विवादित टिप्पणी की है जो निंदनीय है।

उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी की दोहरी मानसिकता सबके सामने आ चुकी है । कांग्रेस पार्टी ने नारी शक्ति का अपमान किया है कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान करना नहीं आता है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *