उत्तरकाशी के एक गांव में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के कारण पूरा घर आग का गोला बन गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आठ मकान उसकी चपेट में आ गए। इस आग में चार घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। उत्तरकाशी मोरी विकासखंड के नैटवाड़ कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। लकड़ी का मकान होने के कारण आग पूरे घर में फैल गई। देखते ही देखते आग आस-पास के घरों में भी फैल गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि चार घरों में रखा सारा सामना जलकर खाक हो गया। जबकि आठ घरों में नुकसान हुआ है।
