आंगन में खेल रही मासूम को उठा ले गया गुलदार

श्रीकोट गंगनाली में घर के आंगन में खेल रही मासूम को उठा ले गया गुलदार, आंगन से 100 मीटर दूर बेहोश हालत में मिली 7 वर्षीय मासूम, अस्पताल में चल रहा उपचार।

 

पौड़ी। पौड़ी जिले के श्रीनगर श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र करीब 8 बजे एक मासूम को गुलदार, घर के आंगन से घसीटकर ले गया 7 वर्षीय मासूम सिया को खोजने के प्रयास किए गए तो मासूम घटनास्थल से 100 मीटर दूर झाड़ियों में बेहोशी की हालत में मिली, इस घटना के बाद वन विभाग की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई, मासूम पर गुलदार ने हमला किया जिस पर मासूम का उपचार बेस अस्पताल में डॉक्टर्स कर रहे हैं इस घटना पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अस्पताल प्रशासन से बच्चे को उचित इलाज देने के निर्देश दिए हैं और वन विभाग और प्रशासन को घटना का संज्ञान लेने के निर्देश दिए जिस पर मौके के लिए प्रशासन और वन विभाग की टीम रवाना हो गई है, वन विभाग के खिलाफ लोगो ने आक्रोश जाहिर किया है संजय फौजी ने मासूम को तत्परता दिखकर अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:   भारी से अत्यंत भारी बारिश के चेतावनी, देहरादून जिला प्रशासन हाई अलर्ट; डीएम के निर्देश- क्यूआरटी, आपदा प्रबंधन तंत्र और राहत एजेंसियां 24 घंटे रहे सक्रिय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *