मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती के अवसर पर किया उनका भावपूर्ण स्मरण

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। श्रीदेव सुमन की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन महान स्वतंत्रता सेनानी, टिहरी जनक्रांति के नायक एवं देवभूमि के अमर सपूत तथा संघर्ष व बलिदान की प्रतिमूर्ति थे।

उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन की अमर बलिदान गाथा सदैव राष्ट्रवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद श्रीदेव सुमन हमारे दिलों में सदैव एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे। उनका व्यक्तित्व हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प; 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *