एसजीआरआरयू टाॅपर्स काॅन्क्लेव में होनहारों की प्रतिभा का सम्मान, 100 से अधिक छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
देहरादून। एसजीआरआरयू के द्वारा रविवार को टाॅपर्स काॅन्क्लेव का आयोजन किया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) ने बारहवीं के परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी हौंसलाफजाई की। अपने अभिभावकों के साथ आए छात्र-छात्राओं ने सम्मान मिलने के बाद गर्व से अनुभव सांझा किए।…
