वरिष्ठ सेवानिवृत्त आईएएस सुशील कुमार ने संभाला उत्तराखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त का दायित्व
देहरादून: सुशील कुमार, आई०ए०एस० (से०नि०) को शासन द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड में राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा आज दिनाँक 29.08.2024 के अपराह्न में पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। सुशील कुमार वरिष्ठ आई०ए०एस० अधिकारी हैं और इन्होंने जनपद स्तर से…
