दिव्यांगजनों के वैवाहिक जीवन को मिलेगा संबल, समाज कल्याण विभाग से मिलेगा ₹50 हजार का प्रोत्साहन अनुदान; जिलाधिकारी ने स्वीकृत की पहली दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन सहायता
देहरादून। दिव्यांगजनों के सामाजिक सशक्तिकरण, आर्थिक सहयोग एवं सम्मानजनक वैवाहिक जीवन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग, देहरादून द्वारा संचालित दिव्यांग वैवाहिक प्रोत्साहन अनुदान योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की प्रोत्साहन धनराशि प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा अमजद, पुत्र…
