मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विकासखण्ड जखोली, रुद्रप्रयाग में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बलूनी के पक्ष में किया जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विकासखण्ड कार्यालय मैदान, जखोली, रुद्रप्रयाग में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी के पक्ष में अयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ की पुण्य भूमि को प्रणाम करते हुए कहा कि रुद्रप्रयाग, राज्य की वीरधरा है, जिसने भारत माता की रक्षा के लिए अपने कई लाल न्यौछावर किये हैं, ऐसी पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों का शंखनाद हो चुका है, और 19 अप्रैल को उत्तराखंड में मतदान होने वाला है। जनता के आशीर्वाद से इस बार हर कोई कह रहा है मोदी जी की सरकार बनने जा रही है। उत्तराखंड के विभिन्न स्थानो में आयोजित कार्यक्रमों में जनता का साफ रुझान भाजपा के प्रति, भाजपा द्वारा किए गए विकास कार्यों के प्रति देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही गढ़वाल लोकसभा सीट में सबसे अधिक मत प्रतिशत रुद्रप्रयाग क्षेत्र से रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 400 पार का दिया गया नारा *विकसित भारत की गारंटी, माताओं बहनों को लखपति बनाने की गारंटी, कोने कोने तक विकास पहुंचाने और समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सारी सुविधाएं पहुंचाने की गारंटी है।* उत्तराखंड के साथ पूरे देश का विकास हुआ है। 2013 आपदा के बाद केदारनाथ जी के प्रांगण के नवनिर्माण का कार्य प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने कहा राज्य में हुए मातृशक्ति उत्सव में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, महिलाएं आज मल्टीनेशनल कंपनी से भी अच्छे उत्पाद बना रही है। मातृशक्ति उत्सव का मकसद महिलाओं का आगे लाने से है। हमारे राज्य की महिलाएं कौशल से भरी हुई हैं। हमारा उत्तराखंड देवभूमि के साथ वीर भूमि है। उन्होंने कहा कि वो सैनिक परिवार की समस्याओं से भली भांति वाकिफ हैं। शहीद सैनिकों की याद में देहरादून में सैन्य धाम बनाया जा रहा है।
वीर जवान हमारे पूर्व सीडीएस बिपिन रावत जी उत्तराखंड और भारत की शान हैं, और कांग्रेसियों ने उनके प्रति अपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विकासखण्ड के मैदान, जखोली, रुद्रप्रयाग में गढ़वाल लोकसभा सीट से किया है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *