सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस की सोच को बताया मुगलिया सोच वाली पार्टी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलाहै। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि कांग्रेस मुगलिया सोच वाली पार्टी है। कांग्रेस की नीति हमेशा से आक्रमणकारी मुगलों से मिलती रही है। राजधानी देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में निकाय चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि भाजपा विकास की सोच वाली पार्टी है जबकि कांग्रेस मुगलिया सोच वाली पार्टी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से जब पूछा गया कि मुगलिया सोच वाले बयान का मतलब क्या है तो उनका कहना था कि देश को जोड़ने वाली बातें और आगे बढ़ाने वाली बातें जब भी की जाती है कांग्रेस उनको नकारती है। कश्मीर से धारा 370 हटाने का सभी ने स्वागत किया कांग्रेस ने इसका विरोध किया। कांग्रेस ने यहां तक कहा कि अगर वह सत्ता में आई तो धारा 370 दोबारा से जम्मू कश्मीर में लागूकरेगी। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का सभी स्वागत कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *