सीएम धामी ने अपने जन्म दिवस पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर  प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हर संभव मदद करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। राज्य की देवतुल्य जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

ये भी पढ़ें:   बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *