कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर केक काटकर दी बधाई

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर स्थानीय लोगों और भाजपा पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस को कैक काटकर मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को कैक खिलाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में सख्त नकल कानून, धर्मांतरण कानून, यूसीसी जैसे अहम फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में निश्चित ही उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाने का आव्हान भी किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, कमली भट्ट, ज्योति कोटिया, नंदनी शर्मा, किरन, आशीष सहित कई लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   चारधाम यात्रा की हर व्यवस्था पर रहेगी कड़ी नजर, मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल आयुक्त और आईजी को सौंपी जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *