देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैबिनेट द्वारा सहकारी समितियों में प्रबंध समिति के सदस्य एवं सभापति के पदों पर राज्य की महिलाओं को 33 प्रतिशत पद आरक्षित रखे जाने का निर्णय ऐतिहासिक है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार की ये बड़ी पहल है। मातृशक्ति का सम्मान हमारी परम्परा रही है। हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, लखपति दीदी योजना और मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना सहित अनेक योजनाएं महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना रही हैं।
YASH UTTARAKHAND NEWS
- मुख्यमंत्री ने किया 550 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, जनपद हरिद्वार के चहुंमुखी विकास हेतु मुख्यमंत्री ने की 13 घोषणाएं
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई शुभकामनाएं
- मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मॉं के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण
- मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर बीआईएस प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में मानकीकरण से जुड़ी प्रमुख पहलुओं पर की चर्चा
- दिव्यांग मतदाताओं के बूथों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँः मुख्य निर्वाचन अधिकारी