मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती के अवसर पर किया उनका भावपूर्ण स्मरण

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की जयंती के अवसर पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। श्रीदेव सुमन की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीदेव सुमन महान स्वतंत्रता सेनानी, टिहरी जनक्रांति के नायक एवं देवभूमि के अमर सपूत तथा संघर्ष व बलिदान की प्रतिमूर्ति थे।

उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन की अमर बलिदान गाथा सदैव राष्ट्रवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करती रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद श्रीदेव सुमन हमारे दिलों में सदैव एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे। उनका व्यक्तित्व हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

ये भी पढ़ें:   आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना कार्य प्रगति का डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण; मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप परियोजना से जाम में आएगी कमी और शहर की यातायात व्यवस्था होगी अधिक सुगम एवं सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *