ज्वेलरी शॉप में चोरों ने सेंधमारी कर दी। दुकान स्वामी ने पुलिस में किया रिपोट :

देहरादून.

ज्वेलरी शॉप में चोरों ने सेंधमारी कर दी। दुकान स्वामी की सूचना पर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक दुकान में डिस्प्ले काउंटर में रखे कुछ चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं। चोर लॉकर को नहीं तोड़ पाए।

जानकारी के अनुसार विकासनगर के एटनबाग निवासी यश पासी की सेलाकुई मुख्य बाजार में भगवानदीन ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह 6.00 बजे यश अपनी दुकान में पहुंचे। जब उन्होंने दुकान का शटर खोल कर देखा तो अंदर सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। दुकान की दीवार पीछे से टूटी हुई थी।

दुकान में डिस्प्ले काउंटर में रखें चांदी के आभूषण गायब थे, हालांकि दुकान में जिस लॉकर में सोने के आभूषण रखे थे वह पूरी तरह से सुरक्षित मिला। दुकान संचालक ने चोरी की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना शैंकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार में धामी कैबिनेट के 13 अहम फैसले, सेवामुक्त अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट; बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *