बिग ब्रेकिंग; उत्तराखंड में 19 अप्रैल को मतदान सुबह 07ः00 बजें से सांय 05 बजे तक होगा :

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान के लिए सुबह 07ः00 बजें से सांय 05 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। मतदान दिवस से 72 घण्टे पहले इन सभी टीमों द्वारा और अधिक गहनता से चैकिंग अभियान चलाया जाता है। मतदान से 72 घण्टे पहले का समय कल से प्रारम्भ हो जायेगा। उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के दृष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। इसके दृष्टिगत अन्तरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीलिंग को अंजाम दिया जायेगा। अन्तर राज्यीय बॉर्डर पर भी चैकिंग अभियान चलाया जायेगा। सभी चैक पोस्टों पर सघन चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं। 17 अप्रैल सांय 05 बजे से 19 अप्रैल सांय 06 बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाईजेशन की कार्यवाही अभी गतिमान है। मतदान दिवस से तीन दिवस पूर्व प्रस्थान करने वाली राज्य में 12 पोलिंग पार्टियां हैं। जिसमें 11 उत्तरकाशी जनपद में और एक पिथौरागढ़ जनपद में हैं।किया गया है। मतदान दिवस से 72 घण्टे पहले इन सभी टीमों द्वारा और अधिक गहनता से चैकिंग अभियान चलाया जाता है। मतदान से 72 घण्टे पहले का समय कल से प्रारम्भ हो जायेगा। उत्तराखंड के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि उत्तराखण्ड में 11729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान के दृष्टिगत राज्य के सभी 13 जनपदों में 293 फ्लाइंग स्क्वायड और 252 स्टेटिक्स सर्विलांस टीम तैनात की गई हैं। इसके दृष्टिगत अन्तरराष्ट्रीय बॉर्डर पर सीलिंग को अंजाम दिया जायेगा। अन्तरराज्यीय बॉर्डर पर भी चैकिंग अभियान सघनता से चलाया जायेगा। सभी चैक पोस्टों पर सघन चैकिंग के निर्देश दिये गये हैं। 17 अप्रैल सांय 05 बजे से 19 अप्रैल सांय 06 बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के रेंडमाईजेशन की कार्यवाही अभी गतिमान है। मतदान दिवस से तीन दिवस पूर्व प्रस्थान करने वाली राज्य में 12 पोलिंग पार्टियां हैं। जिसमें 11 उत्तरकाशी जनपद में और एक पिथौरागढ़ जनपद में हैं।

ये भी पढ़ें:   सरकार आपके द्वारः सांसद आदर्श ग्राम हरियावाला में सांसद नरेश बंसल ने सुनी जन समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *