एसएसपी दून के नेतृत्व में लोगों चेहरों पर मुस्कान बिखेरती दून पुलिस

  • अपने खोये मोबाइल वापस मिलने पर मोबाइल स्वामियों व उनके परिजनों द्वारा दून पुलिस की प्रशंसा कर किया आभार प्रकट

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल के माध्यम से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं तथा थानों पर मोबाईल खोने की गुमशुदगी रिपोर्ट या शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फोन को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रैसिंग हेतु लगाया जाता है।

उक्त क्रम में सेलाकुई पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल के माध्यम से पूर्व में गुमशुदा/खोये हुए 17 मोबाइल फोन (कीमत करीब 03 लाख 60 हज़ार रुपये) को बरामद किया गया, जिन्हें आज दिनांक 16/08/2026 को थाना सेलाकुई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

अपने खोये हुए मोबाइल फोनों को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री ने वन्यजीव सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ, वन्य जीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले कुल 18 लोगों को 51-51 हजार की धनराशि देने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *