भाजपा एससी मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का बड़ा बयान,कांग्रेस है दलित विरोधी एवं संविधान विरोधी

भाजपा एससी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस दलित विरोधी और संविधान विरोधी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी दलित समर्थक पार्टी है।

लाल सिंह आर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना

एक दिन के प्रवास पर लाल सिंह आर्य टिहरी लोकसभा सीट और हरिद्वार में बस्ती संपर्क अभियान में शामिल होंगे। कांग्रेस सरकार में गरीब कल्याण योजना को लॉन्च किया गया लेकिन अमलीजामा नहीं पहनाया गया। कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहेब आंबेडकर के नाम पर या बुद्ध और संत रविदास के नाम पर कोई भी इमारत नहीं बनाई।

गरीबों के लिए सबसे ज्यादा काम मोदी सरकार ने किया

राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने 46 साल तक मध्य प्रदेश में राज किया लेकिन कभी भी कांग्रेस ने कोई भी स्मारक नहीं बनाया। देश में गरीबों के लिए सबसे ज्यादा काम मोदी सरकार ने किया है। जिन्होंने 80 करोड़ लोगों को अन्न दिया और गरीबों के लिए पक्के मकान और शौचालय बनाए गए। एससी एसटी छात्रों के लिए भाजपा ने स्कॉलरशिप को बढ़ाया है।

दलित विरोधी और संविधान विरोधी है कांग्रेस

लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस दलित विरोधी है संविधान विरोधी है जबकि बीजेपी दलित समर्थक पार्टी है। हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार मोदी सरकार में 14 मंत्री और चार राज्यपाल अनुसूचित जाति के बने। जबकि मोदी सरकार में ही एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया है।

ये भी पढ़ें:   वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास: सुबोध उनियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *