सीएम धामी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मविभूषण मुरली मनोहर जोशी से मिलकर किया उनका आशीर्वाद प्राप्त

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मविभूषण  मुरली मनोहर जोशी से उनके निवास पर जाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने श्री जोशी से उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

Read More

पहाड़ी शैली में निर्मित हो रहा उत्तराखण्ड निवास, सीएम ने जुलाई तक तैयार करने के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में निर्माणाधीन ‘उत्तराखण्ड निवास’ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए माह जुलाई तक कार्य को पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्ग में राज्य अतिथि गृह बनाने…

Read More

IMA पासिंग आउट परेड में सेना को मिले 355 युवा अधिकारी, मित्र देशों के 39 कैडेट भी पास आउट

पासिंग आउट परेड के बाद 355 युवा अधिकारी सेना का अभिन्न अंग बन गए। 39 युवा सैन्य अधिकारी मित्र देशों की सेना का अभिन्न अंग बने। देहरादून : भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की पासिंग आउट परेड के बाद 355 युवा अधिकारी सेना का अभिन्न अंग बन गए। मित्र देशों के 39 कैडेट भी हुए पास…

Read More

उत्तराखंड पुलिस विभाग में शारीरिक परीक्षा को सीएम के निर्देश के बाद बढ़ाया गया आगे, गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों की मांग पूरी

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुलनायक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी की सीधी भर्ती हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा दिनांक 30 जून, 2024 को प्रस्तावित की गई थी। वर्तमान में हो रही अधिक गर्मी के कारण अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाने हेतु मुख्यमंत्री  से अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामोजी फ़िल्म सिटी के संस्थापक और ETV नेटवर्क के प्रमुख रामोजी राव जी के निधन पर किया दुःख व्यक्त

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामोजी फ़िल्म सिटी के संस्थापक और ETV नेटवर्क के प्रमुख रामोजी राव जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Read More

बिग ब्रेकिंग: भारतीय सेना को मिले 355 जाबांज अफसर, मित्र देशों के 39 कैडेट्स भी है शामिल:

देहरादून भारतीय सेना को मिले 355 जाबांज अफसर, मित्र देशों के 39 कैडेट्स भी हुए पास-आउट भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में आयोजित पीपिंग व ओथ सेरेमनी के बाद 355 कैडेट्स बतौर लेफ्टिनेंट देश की सेना की मुख्यधारा में शामिल हो गए। आईएमए में आयोजित पासिंग आउट परेड में 355 भारतीय और मित्र देशों के 39…

Read More

दो चरणों में होगी प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती, प्रथम चरण में 2917 पदों के लिये जनपदवार जारी होगा भर्ती विज्ञापन, जुलाई तक नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश

देहरादून।  सूबे में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जायेगी। प्रथम चरण में 2917 पदों पर जनपदवार विज्ञप्ति जारी की जायेगी जबकि द्वितीय चरण में 451 पदों पर प्रथमिक शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। विभागीय अधिकारियों को माह जुलाई तक शिक्षकों की चयन प्रक्रिया सम्पन्न करने…

Read More

विश्व खाद्य दिवस पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा संवाद का आयोजन, आयुक्त डॉ आर राजेश कुमार ने कहा – सुरक्षित आहार स्वास्थ्य का आधार

देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तराखण्ड द्वारा खाद्य करोबारीं, मीडिया व विषय विशेषज्ञों के साथ दिनांक 07.06.2024 शुक्रवार को विश्व खाद्य दिवस पर खाद्य सुरक्षा संवाद आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अपर आयुक्त आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग उत्तराखंड ताजबर सिंह जग्गी सहित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित गणमान्य…

Read More

सरकारी कार्यालयों का अधिक से अधिक कार्य ई-आफिस के माध्यम से ही किया जाये : अपर मुख्य सचिव

देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकारी कार्यालयों में अधिक से अधिक कार्य ई-आफिस के माध्यम से किया जाये। यहां अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर मुख्य…

Read More

धामी सरकार की संजीदगी से सहस्रताल में फंसे 13 ट्रैकर्स को मिली नई जिंदगी

उत्तरकाशी। सरकार की संजीदगी से सहस्रताल ट्रैक पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे 13 ट्रैकर्स को नया जीवन मिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस ऑपरेशन की मॉनिटरिंग की और मुसीबत में फंसे सभी ट्रैकर्स और गाइडों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया है। जबकि बर्फीले तूफान से जान गवांने वाले 9…

Read More